March 29, 2026

केबल बचाओ नहीं, क्वार्टर बचाओ समिति है सक्रिय : सागर

IMG-20251212-WA0001

जमशेदपुर : बंद पड़ी केबल कर्मचारी के पुत्र सागर तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केबल कंपनी पर हो रही राजनीति को निजी लाभ पहुचाने का फायदा बताया है. कहा कि केबल बचाओ समिति का असली नाम ‘क्वार्टर बचाओ समिति’ है जो कंपनी के क्वार्टर को हड़पने के लिए आंदोलन तैयार कर कंपनी को हमेशा के लिए बंद करना चाहते हैं ताकि लाल बाबा फाउंड्री की तरह क्वार्टर हमेशा के लिए उनका हो जाए इसलिय वैसे लोग सक्रिय हो गए हैं.
उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोग ऐसे भी जिनके परिवार का रिटायरमेंट जब कंपनी खुला था तब ही हो गया था और उनका कोई बकाया भी नहीं है, पर क्वार्टर समेत अन्य जगह पर भी कब्जा करके रखे हैं वैसे लोगो को कंपनी खुलने से अपनी बर्बादी नजर आ रही है. इसलिय वे चाहते है कि जिनका बकाया नहीं उन्हें तुरंत हटाया जाए ताकि वो माहौल खराब ना कर सके.
श्री तिवारी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि कंपनी खुले और उसका फायदा पूरे जमशेदपुर के युवा वर्ग को रोजगार मिले. यहाँ के युवा को रोजगार के लिए बाहर ना जाना पड़े उसके लिए केबल का खुलना बहुत जरूरी है. उन्होंने स्थानीय सांसद, विधायक और उपायुक्त से आग्रह किया कि वो भी इस समस्या पर आगे आकर वेदांता कंपनी का सहयोग करे ताकि जल्द कंपनी खुल सके और शहर के हजारों युवा को रोजगार मिले.

hemkund-public-school

You may have missed