February 11, 2026

केसीसी : राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए कुंती का चयन

IMG-20260204-WA0005

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की सक्रिय स्वयंसेविका कुंती महतो का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए किया गया है. यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का शिविर 4 से 10 फरवरी, 2026 तक मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर (बिहार) में आयोजित होगा. उक्त शिविर का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों से आए एनएसएस स्वयंसेवकों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सांस्कृतिक विविधता में एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को से समझ सकें.
शिविर के दौरान स्वयंसेवक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह चर्चाओं, सामाजिक जागरूकता सत्रों, नेतृत्व प्रशिक्षण और सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेंगे. कुंती महतो का इस शिविर के लिए चयन उनके द्वारा एनएसएस के अंतर्गत किए गए निरंतर सेवा कार्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है उनका चयन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई के लिए भी गर्व की बात है. इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ सहित कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आलेय अली, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज़ आदि ने कुंती महतो को बधाई दी.