March 29, 2026

खुदरा महंगाई दर आठ साल के निचले स्तर पर, जुलाई में 1.55%

retail-inflation_f49525c927d2532e9b454e67d174fbd7

सर्च न्यूज़ सच के साथ – नई दिल्ली। जुलाई 2025 में खुदरा महंगाई दर (CPI) घटकर 1.55 प्रतिशत पर आ गई, जो जून 2017 के बाद का सबसे निचला स्तर है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस गिरावट का मुख्य कारण सब्जियों, अनाज, दालों और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी है।जून 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति 2.1 प्रतिशत और जुलाई 2024 में 3.6 प्रतिशत रही थी। जून 2017 में यह दर 1.46 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जो अब तक का सबसे निचला स्तर था।NSO ने बताया कि जुलाई 2025 में हेडलाइन और खाद्य मुद्रास्फीति में आई उल्लेखनीय गिरावट का कारण अनुकूल आधार प्रभाव और परिवहन-शिक्षा जैसी सेवाओं तथा चीनी, अंडे, कन्फेक्शनरी जैसे उत्पादों की कीमतों में कमी है। जुलाई में खाद्य मुद्रास्फीति दर वर्ष-दर-वर्ष (-) 1.76 प्रतिशत रही, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

hemkund-public-school

You may have missed