March 29, 2026

किसानों की उपज का सही दाम और समय पर भुगतान सरकार की प्राथमिकता

IMG-20251216-WA0015

पोटका के खरियासाई में लैंप्स केंद्र का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

hemkund-public-school

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत खरियासाई ग्राम में मंगलवार को लैंप्स केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. समारोह में पोटका के विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का ससमय, पारदर्शी और उचित मूल्य पर भुगतान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. विधायक ने कहा कि लैंप्स केंद्र के संचालन से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में बड़ी सहूलियत होगी. अब किसानों को दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा और वे सीधे केंद्र पर धान की बिक्री कर सकेंगे. इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार किसानों के हित में लगातार ठोस कदम उठा रही है. धान अधिप्राप्ति केंद्रों का विस्तार इसी नीति का हिस्सा है, ताकि किसान आर्थिक रूप से सशक्त बनें और खेती को लाभकारी बनाया जा सके. उद्घाटन कार्यक्रम में पोटका सीओ निकिता बाला, पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, झामुमो के नेतागण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.

You may have missed