March 28, 2026

कंबल बांट महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

IMG-20251228-WA0011

भुइयांडीह बाबूडीह बस्ती

hemkund-public-school

जमशेदपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 140वां स्थापना दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव रजनी बंसल के नेतृत्व में भुइयांडीह बाबूडीह बस्ती में ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. मौके पर रजनी ने कहा कि समाज में अन्तिम पंक्ति पर बैठे अत्यंत जरूरतमंद के घर घर जाकर कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा. युवा कांग्रेस के राकेश साहू ने कहा कि कंबल वितरण का यह कार्य काफी पुण्य का है. कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, अमर मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार, धनजी पांडे, महिला अध्यक्ष सुनीता ओझा, चन्दावती देवी, ओम कुमार, विनोद यादव, नरेश कुमार, रामदास मेहता, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, आरके वर्मा, मोहरा यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.