March 29, 2026

कनिका-प्रकाश की टीम करेंगी बाबा श्याम का गुणगान

IMG-20251209-WA0015

जुगसलाई महेश्वरी मंडल परिसर में भजन संध्या 29-30 को

hemkund-public-school

जमशेदपुर : श्री श्याम गुणगान बाल मंडल, जुगसलाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय 18वां शरद ऋतु महोत्सव आगामी 29 व 30 दिसंबर को महेश्वरी मंडल परिसर, जुगसलाई में धूमधाम से मनाया जायेगा. महोत्सव को सफल बनाने हेतु संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र धूत की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को महेश्वरी मंडल जुगसलाई में हुई. उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 30 दिसम्बर मंगलवार को भजनों की अमृत वर्षा हेतु राजस्थानी धमाल के लिए सुप्रसिद्ध गायिका कनिका ग्रोवर (इंदौर) एवं गायक प्रकाश मिश्रा (कोलकाता) को आमंत्रित किया गया है. साथ ही लौहनगरी के भजन सम्राट अशोक आगीवाल एवं महावीर अग्रवाल मुन्ना कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपनी हाजिरी श्याम बाबा के दरबार में लगायेंगे. पहले दिन 29 दिसम्बर को दोपहर विशाल निशान यात्रा माहेश्वरी मंडल परिसर जुगसलाई से आरंभ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए भी बैकुंठ धाम सात मंदिर पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि निशान यात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम की पालकी, मनमोहक झांकी, बैंड बाजा, 351 निशान, धमाल की अमृत वर्षा होगी.
बताया कि निशान यात्रा में शामिल होने के लिये कूपन की व्यवस्था की गई है, जिसके लिये शहर में कई स्थान तय किये गये हैं. बैठक में सचिव नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, पंकज शर्मा, चन्दन शर्मा, राज कुमार मित्तल, जितेश अग्रवाल, विकास शर्मा, सुमित शर्मा, सौरभ अग्रवाल, कमल पारिक, विमल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद थे.

You may have missed