March 29, 2026

कंसोलिडेटेड आय बढ़ा 12 प्रति., 2701 करोड़ तक पहुंचा

IMG-20260116-WA0007

न्युवोको ने घोषित किये वित्तीय वर्ष के तीसरी तिमाही के परिणाम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लि. ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए. कंपनी अपनी रणनीतिक क्षमता विस्तार योजनाओं पर लगातार प्रगति कर रही है. साथ ही वडराज सीमेंट संयंत्र में क्लिंकर और ग्राइंडिंग यूनिट्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स तय समय-सीमा के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं. इन इकाइयों का संचालन वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना है. इन पहलों के पूरा होने के बाद न्युवोको की कुल सीमेंट क्षमता बढक़र 35 एमएमटीपीए हो जाएगी.
वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 5 एमएमटी की अबतक की सबसे अधिक तिमाही सीमेंट बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक रही. इसी अवधि में ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड आय 12 प्रतिशत बढक़र 2,701 करोड़ रुपये हो गई. वहीं कंसोलिडेटेड एबिटिडा में 50 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ यह 386 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के प्रीमियम उत्पादों ने लगातार दूसरी तिमाही में 44 प्रतिशत के ऐतिहासिक उच्च स्तर के साथ मजबूत प्रदर्शन जारी रखा. वहीं एमबीएम बिजनेस ने न्युवोको जीरोएम उन्नति डिजिटल लॉयल्टी ऐप लॉन्च कर चेनल जुड़ाव और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है.

You may have missed