March 29, 2026

Kolhan University Senate : कोल्हान को छह विधायक केयू में सीनेट सदस्य मनोनीत, जानें-कौन-कौन हैं शामिल

Kolhan University Senate

सांकेतिक तस्वीर

  • झारखंड विधानसभा की ओर से किया गया मनोनयन

Jamshedpur/Jharkhand : झारखंड विधानसभा की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट में छह विधायकों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता सह एलबीएसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सीनेट में इन विधायकों को किया गया मनोनीत

अधिसूचना के मुताबिक कोल्हान विश्वविद्यालय की सीनेट में जिन्हें मनोनीत किया गया है, वे सभी कोल्हान प्रमंडल स्थित विभिन्न विधानसभा सीटों से विधायक हैं। इनमें मझगांव विधायक निरल पूर्ति, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू और घाटशिला विधायक सोमेश चंंद्र सोरेन शामिल हैं। झारखंड यूनिवर्सिटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार इन विधायकों का सीनेट सदस्य के रूप में कार्यकाल रहेगा।

hemkund-public-school

इसे भी पढें : Jharkhand JPSC-2 Scam : जेपीएससी-2 घोटाले में ED ने मांगा इन 28 अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा, जानें कौन-कौन हैं शामिल

You may have missed