करीम सिटी कॉलेज के संस्थापक की पुण्यतिथि पर शिविर
● 70 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची अपने संस्थापक स्व. सैयद तफज्जुल करीम की पुण्यतिथि पर संस्थापक दिवस मना रहा है. कल, 21 जनवरी को कॉलेज में सभा होगी. इस अवसर पर आज कॉलेज के एनसीसी ने रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें 70 यूनिट रक्त जमा किया गया. रक्तदान करनेवालों में एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद के अलावा डॉ मोहम्मद मुइज अशरफ, डॉ आफताब आलम, डॉ मुजाहिदुल हक, डॉ सादिक इकबाल, सैयद साजिद परवेज, सैयद शाहज़ेब परवेज एंव मोहम्मद वसीम के नाम प्रमुख हैं. आज के शिविर में चार छात्राओं ने भी रक्तदान किया.
एकदिन पूर्व सोमवार को छात्र-छात्राओं के बीच हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं बांग्ला चारों भाषाओं में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे निबंध लेखन, वाद-विवाद तथा गजल गायकी (वाद्य-यंत्र के साथ और वाद्य-यंत्र के बिना) आयोजित की गयी, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. डॉ अनवर साहब, डॉ ज़की अख्तर, डॉ एस सी गुप्ता डॉ संध्या सिंहा, डॉ बसूधरा राय डॉ शहबाज अंसारी, डॉ सादिक इकबाल, प्रो साकेत कुमार एवं संगीत शिक्षक पंकज झा ने निर्णायक के रूप में योगदान दिया. सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कल मुख्य सभा में पुरस्कृत किया जाएगा. प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी तरफ से एनसीसी, एनएसए एवं संस्थापक दिवस के इंचार्ज डॉ एस एम यहिया इब्राहीम को बधाई दी.

