March 29, 2026

करीम सिटी कॉलेज (माानगो केंपस) में इनडोर गेम का समापन

IMG-20251217-WA0004

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज (मानगो कैम्पस) तीन दिवसीय इंडोर गेम प्रतियोगिता का समापन हो गया, जो 15 से 17 दिसंबर तक चला. समापन समारोह का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने फीता काटकर किया. मुख्य अतिथि मानगो शहर प्रबंधक नगर निगम निशांत कुमार थे. उन्होंने अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल हमारे अंदर अनुशासन, नेतृत्व एवं आत्मविश्वास विकसित करते हैं. खेल के पहले दिन बैडमिंटन का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह से भाग लिया. कहकशाँ फिरदौस और लायबा कौसर विजेता हुईं तथा लड़कों में आयुष कुमार यादव और रितेश प्रधान विजेता हुए. दूसरे दिन के खेल में कैरम का आयोजन हुआ जिसमें विजेता सुमैया खान और सारा खान बने. विजेताओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. खेल के संयोजक वाणिज्य विभाग के फिरोज खान थे.

hemkund-public-school

You may have missed