March 29, 2026

करीम सिटी कॉलेज में स्नातकोत्तर उर्दू के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

IMG-20251211-WA0001

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची के उर्दू विभाग में स्नातकोत्तर उर्दू के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की और मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधान परीक्षा नियंत्रक डॉ बी एन त्रिपाठी उपस्थित हुए. आयशा शफीक ने प्राचार्य तथा सभा में उपस्थित शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया. आयोजक पक्ष की तरफ से सदफ अत्तारिया तथा आशा शफीक अपने ख्यालात पेश किए. विदा होनेवाले स्नातकोत्तर (सत्र 2023-25) की तरफ से मिन्हाज आलम, सालेहा सईद तथा अदीबा जमील ने महाविद्यालय में बिताए हुए समय की यादें तथा अनुभवों को साझा किया.
प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने उन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि दरअसल एमए पास कर जाने के बाद अस्ल पढ़ाई करने का समय शुरू होता है और अस्ल पढ़ाई के लिए यह आवश्यक है कि आपका संबंध किताबों से बना रहे. प्राचार्य के अलावा डॉ बी एन त्रिपाठी तथा उर्दू विभाग के प्राध्यापक डॉ शाहबाज अंसारी, प्रो मोहम्मद ईसा तथा डॉ सादिक इकबाल ने भी अपने विचार सभा के समक्ष रखे. कार्यक्रम का संचालन आयशा फिरदौस तथा धन्यवाद ज्ञापन नूर सबा ने किया. सभा में इतिहास के प्राध्यापक डॉ मोहम्मद शाहनवाज तथा ओम सिंह देव के अलावा उर्दू के विद्यार्थी अच्छी खासी संख्या में मौजूद रहे.

hemkund-public-school

You may have missed