March 29, 2026

करीम सिटी कॉलेज में तीन दिवसीय ‘इंडोर गेम्स टूर्नामेंट’ शुरू

IMG-20251209-WA0000

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची का वार्षिक तीन दिवसीय खेल उत्सव ‘इंडोर गेम्स टूर्नामेंट’ आज प्रारंभ हुआ जो 11 दिसंबर तक चलेगा. कॉलेज के सेंटर स्टेज से प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने आसमान में गुब्बारा उड़ा कर तथा टूर्नामेंट के इंचार्ज डॉ शाहिद अहमद हाशमी ने झंडा फहराकर खेल उत्सव का उद्घाटन किया. टूर्नामेंट में बैडमिंटन, कैरम, चेस तथा टेबल टेनिस पुरुष और महिला दोनों विद्यार्थी खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिनमें बैडमिंटन में 80 टीमें, कैरम प्रतियोगिता में 75 टीमें, चेस में 28 खिलाड़ी तथा टेबल टेनिस में 16 टीमें भाग ले रही हैं.
उद्घाटन के समय प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और अपने शब्दों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. कहा कि खेलों का महत्व केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि शरीर एवं मस्तिष्क दोनों के स्वास्थ्य से संबंधित है और जो सबसे बड़ी चीज खेल के मैदान में हम सीखते हैं वह है अनुशासन.
स्टेज पर प्राचार्य के साथ तीनों संकायों के प्रभारी डॉ अनवर शहाब, डॉ एम एम नजरी तथा डॉ तुफैल अहमद के साथ आयोजन के को-कन्वेनर डॉ कौसर तस्लीम, कोऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज, एनसीसी के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ आले अली तथा एनसीसी के इंचार्ज डॉ (मेजर) फखरुद्दीन अहमद के अलावा कई शिक्षक मौजूद रहे. इस तीन दिवसीय खेल समारोह के आयोजन में एनएसएस तथा एनसीसी के कैडेट्स का काफी सहयोग रहा.

hemkund-public-school

You may have missed