कविवर अटल जयंती पर नगर के तीन साहित्यकार होंगे सम्मानित
जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन-तुलसी भवन की कार्यकारिणी ने पूर्व प्रधानमंत्री कविवर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झारखण्ड-बिहार के अग्रणी साहित्यिक सम्मान 2025 के स्वदेश स्मृति साहित्य भूषण सम्मान कविता, कहानी, व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर सुरेशचंद्र झा, कन्हैयालाल अग्रवाल, हरिकिशन चावला को उनके साहित्यिक सेवा, श्रेठ रचनाकर्म हेतु सम्मानित करने का निर्णय लिया है.
उपरोक्त सम्मान आगामी 23 दिसम्बर को तुलसी भवन के प्रेक्षागृह में भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा. सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र सहित 11,000 रु. का चेक दिया जाएगा.

