March 29, 2026

‘लाइमलाइट’ रैंप वॉक में दिखा छात्राओं की आत्मविश्वास

IMG-20260116-WA0008

जुस्को स्कूल कदमा के 12वीं के विद्यार्थियों का फेयरवेल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जुस्को स्कूल कदमा (जेएसके) कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी. कुडी मोहंती ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स कक्षा 12 के लिए एक भव्य एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत लिया.
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘लाइमलाइट’ रैम्प शो रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैम्प पर अपनी प्रस्तुति दी. रैम्प शो के बाद प्रतिभागियों के लिए प्रश्न-उत्तर चरण आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. इसके उपरांत कई उपाधि दी गई, जिसमें मिस्टर ईवनिंग-राज वर्धन, मिस ईवनिंग-द्विती, मिस्टर जेएसके-अभिनव कुमार पाठक, मिस जेएसके-आयूषी, मिस्टर कॉन्जीनियलिटी-सुरेश गुप्ता, मिस कॉन्जीनियलिटी-उज़मा, मिस्टर पॉपुलर-हर्ष कुमार गुप्ता व मिस पॉपुलर-आशका के नाम शामिल है. साथ ही कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी.

You may have missed