March 29, 2026

लक्ष्मीनगर में आत्मनिर्भर मेला, लगे 13 स्टॉल

IMG-20251221-WA0007

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम की पहल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, महिला आयाम द्वारा लक्ष्मीनगर स्थित स्वामी दीनदयाल भवन में महिलाओं द्वारा ‘आत्मनिर्भर मेला’ का आयोजन किया गया. इसमें 13 स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें परिधान, आभूषण, आयुर्वेद, कॉफी हब, पापड़, बच्चों के खिलौने इत्यादि विभिन्न प्रकार की आवश्यक चीजें थी. मेले के मुख्य अतिथि रामजन्म, मृत्युंजय, मनजिंदर, महेश, संजय, रविंद्र, मीरा शर्मा एवं राजपति देवी मौजूद थीं.
मंच पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की. बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता कराया गया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया गया. मेले की संयोजिका ग्राहक पंचायत महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह थीं, जबकि आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, सह प्रमुख विजयालक्ष्मी और शिल्पा कुमारी ने निभाई. सरायकेला खरसावां की महिला आयाम प्रमुख आरती शर्मा ने मेले का संचालन किया. मौके पर ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री वी प्रभु भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत महिला आयाम सदैव महिलाओं के जागरण और उनके आत्मविश्वास के विकास पर बल देता है और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य भी यही है. मेले में कुल 280 लोगों की उपस्थिति रही.

You may have missed