March 29, 2026

लोक समर्पण के शिविर में उमड़े लोग, 663 ने किया रक्तदान

IMG-20251215-WA0003

रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने रघुवर, राकेश्वर सहित कई अतिथि पहुंचे, रक्तवीरों को मिला हेलमेट

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘लोक समर्पण’ के तत्वावधान में सिदगोड़ा सोन मंडप परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं कोल्हान यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति डा. शुक्ला मोहंती ने किया. शिविर में अन्य अतिथियों में मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह भी शामिल थे. शिविर में कुल 663 यूनिट रक्त संग्रह किये गए.
शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने एवं सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सभी रक्तवीरों को उपहार स्वरूप हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. रक्तदाताओं को प्रेरित करने हेतु सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, जहां स्लोगन में रक्तदान हेतु प्रेरक संदेश लिखे थे. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और युवाओं में बढ़ती जागरूकता इसका प्रमाण है. संस्था के संरक्षक ललित दास ने कहा कि मानव ही मानव के काम आता है. इसी भावना के साथ लोक समर्पण विगत कई वर्षों से जरूरतमंदों तक पहुंचकर सेवा कार्य कर रही है. शिविर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, पवन अग्रवाल, अखिलेश चौधरी, प्रेम झा सहित काफी संख्या में भाजपाई व संस्था के सदस्य मौजूद थे.

You may have missed