March 29, 2026

मैसूर यूनिक सैंडलवुड बना लोगों में आकर्षण

IMG-20251205-WA0010

बिस्टुपुर गोपाल मैदान में 14 तक चलेगा स्टेट हैंडलूम एक्सपो

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बिस्टुपुर गोपाल मैदान में आगामी 14 दिसंबर, 2025 तक चलनेवाले झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो में देशभर के पारम्परिक हस्तशिल्प एवं हैंडलूम उत्पादों के साथ कारीगरों की प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में स्टॉल संख्या 107 – यूनिक फ्रेगरेंस मैसूर सैंडलवुड (कर्नाटक) एक्सपो के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है. मैसूर के पारंपरिक सुगंधित अगरबत्ती उत्पादों की विशिष्ट रेंज, वहां के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित की जा रही है, जो विरासत संरक्षण एवं कारीगर सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है.
इसके मुख्य आकर्षण उत्पादों की विशेष रेंज 100 से 600 रु., मैसूर की पारंपरिक अरोमा एवं फ्रेगरेंस हेरिटेज की झलक, कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद, स्थानीय आजीविका को बढ़ावा, उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु डिजिटल पेमेंट सुविधा उपलब्ध आदि है.
एक्सपो में आनेवाले लोगों से अपील की जा रही है कि वे स्टॉल 107 पर जाकर कर्नाटक के विख्यात हस्तशिल्प एवं सुगंधित उत्पादों का अनुभव करें तथा अपनी यादगार पलों को साझा करें.

You may have missed