मां बमलेश्वरी युवा संस्था के शिविर में 88 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर : बागबेड़ा आनंदनगर के मां बमलेश्वरी युवा संस्था द्वारा स्व. शिव कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन आर.पी. पटेल हाई स्कूल, जुगसलाई में किया गया. शिविर में कुल 88 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं कार्यक्रम के संयोजक व संरक्षक शीला नाथ सिंह ने स्व. शिव कुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया.
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह,
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं राजकुमार सिंह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सैल्यूट तिरंगा के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी, बड़े लाल दुबे, जुगसलाई क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, बंटी सिंह, वार्ड नंबर 19 की वार्ड पार्षद राखी सिंह उपस्थित रहे.
इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
शिविर को सफल बनाने में मां बमलेश्वरी युवा संस्था के श्याम साहु, पप्पू कुमार साह, राजेश कुमार सिंह, संजय साहू, भुवन साहू, रंजीत सिंह, कॉलेश्वर पांडे, परशुराम सिंह, सूरज सिंह, राजन मिश्र, सुमन दूबे, शैलेंद्र सिंह, टिंकू सिंह, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, शेखर सिंह, अभय सिंह, मुकेश शर्मा, प्रवीण प्रसाद, रंजन पांडे, विश्वजीत सिंह, सूरज प्रताप सिंह, राहुल अग्रवाल, अरुण साहु, अजय साहू, सनी यादव, अभिषेक सिंह, राजा वर्मा, टिंकू यादव, सोनू साहू, रीमा देवी, मनोज यादव सहित कई सदस्यों का योगदान रहा.
