March 29, 2026

मानगो गुरुद्वारा साहिब में ‘सफर-ए-शहादत’ 22 से

IMG-20251219-WA0001


स्मृति में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर

जमशेदपुर : सिख पंथ के सर्वोच्च शहीद चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को समर्पित ‘सफर-ए-शहादत’ तीन दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन आगामी 22 से 28 दिसंबर को मानगो गुरुद्वारा साहिब में किया जायेगा. जबकि 28 दिसंबर को गुरुद्वारा परिसर में साहिबज़ादों की स्मृति में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर भी लगाया जायेगा.
श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि समागम में भाई अमरीक सिंह चंडीगढ़ से विशेष आमंत्रण पर शहर पहुंच रहे हैं जो गुरबाणी कथा और गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को गुरु इतिहास, सेवा, त्याग और सिख जीवन मूल्यों से अवगत कराएंगे. शबद-कीर्तन, कथा-विचार और अरदास के माध्यम से समस्त वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आयोजन को सिख समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. कहा कि 28 दिसंबर को रक्तदान और नेत्र जांच शिविर में शामिल होकर रक्तदान करें. यहां लंगर, सेवा और संगत की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.

hemkund-public-school

You may have missed