मानगो में जुटे पोद्दार समिति के लोग, खेली तिलक होली
जमशेदपुर : पोद्दार वैश्य कल्याण समिति की ओर से मानगो टैंक रोड स्थित पोद्दार भवन के सभागार में समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर समिति के पदाधिकारियों सहित समाज के प्रबुद्ध लोगों सहित महिलाओं ने शिरकत की और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तिलक होली खेली और सुख समृद्धि, प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया.
उक्त कार्यक्रम में पोद्दार समाज दरभंगा के अध्यक्ष राधेश्याम पोद्दार विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका समिति के संस्थापक अध्यक्ष सह मुख्य संरक्षक शंकर पोद्दार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. तत्पश्चात सबों ने लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम में शिवशंकर प्रसाद देव, रामलखन पोद्दार, महामंत्री श्रीकांत देव, नीरज नागेंद्र, नंदकिशोर पोद्दार, उमेश कुमार, संजीव पोद्दार, अशोक पोद्दार, मनोज पोद्दार, गणेश कुमार पोद्दार, संजय पोद्दार, सुबोध पोद्दार, रूपेश पोद्दार, जितेन्द्र सेन पोद्दार, अर्जुन पोद्दार, सुरेन्द्र पोद्दार, किशोर पोद्दार व महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज की.
