मानगो में महापौर हेतु 3 व जुगसलाई-चाकुलिया अध्यक्ष पद के लिये 1-1 ने खरीदा नामांकन फॉर्म
निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया का चौथा दिन : वार्ड सदस्य के लिये 91 ने खरीदा पर्चा
जमशेदपुर : नगरपालिका चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया के आज चौथा दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 3 तथा वार्ड सदस्य हेतु 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 25 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 9 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा. मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदनेवालों में सुशीला सिंह, सोना मोनी सोरेन, प्रतीभा रानी शामिल हैं. जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदनेवालों में प्रभा पाडिया तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदनेवालों में सोमबारी सोरेन शामिल हैं. बता दें कि अबतक 20 अभ्यर्थियों ने मानगो महापौर पद हेतु एवं कुल 36 वार्डो हेतु 354, नगर परिषद अध्यक्ष जुगसलाई पद हेतु 14 एवं कुल 22 वार्डो हेतु 123 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 5 एवं 12 वार्डो हेतु 45 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई है.
सोमवार को मानगो महापौर पद हेतु किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. वहीं वार्ड संख्या 2 में सुशील कुमार सिंह, वार्ड संख्या 4 में मौमिता चटर्जी, सुमित्रा पाल, वार्ड संख्या 5 में मधु पंजली सिन्हा, वार्ड संख्या 6 में गौतम मंडल, वार्ड संख्या 9 में राजेश कुमार सिंह, नीतू सिंह, सुमित्रा वर्मा, वार्ड संख्या 14 में विकास कुमार, वार्ड संख्या 26 में सैयद शफीउज्जमान, वार्ड संख्या 34 में ओम प्रकाश गिरि, विशाल कुमार सिंह, वार्ड संख्या 36 में सोनी पांडेय सहित कुल 13 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया.
जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद हेतु आज एकमात्र प्रत्याशी निलोफर हुसैन उर्फ नीलुफर एवं वार्ड संख्या 3 में कुणाल सराफ, वार्ड संख्या 8 में मनीष रजक, वार्ड संख्या 12 में दीपक अग्रवाल, वार्ड संख्या 13 गुलबहार बेगम, वार्ड संख्या 16 में संतोष कुमार रजक, वार्ड संख्या 17 में मदन मोहन मिश्रा सहित कुल 6 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया. इसी तरह चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु आज एक मात्र प्रत्याशी शिलावती टुडु, वार्ड संख्या 4 में निर्मला महतो, वार्ड संख्या 5 में संजय घोष, वार्ड संख्या 7 में बरखा रूँगटा, वार्ड संख्या 8 में मो. नजीमुद्दीन, वार्ड संख्या 10 में देवानंद सिंह, वार्ड संख्या 11 में मौसमी मल्लिक, वार्ड संख्या 12 के लिए निशा सोरेन सहित कुल 7 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया.
