March 15, 2026

मानगो में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध, कोई किल्लत नहीं

IMG-20260314-WA0011

जमशेदपुर : मानगो में अभी गैस की कोई किल्लत नहीं है, स्टील सिटी एचपी गैस एजेंसी के गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस मौजूद है. गैस एजेंसी के मालिक योगेश प्रसाद ने बताया कि गोदाम में गैस आ गई है, अब सभी में इसका वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी हो रही है. बुकिंग करने के बाद लोगों के घरों में गैस पहुंचाई जा रही है. योगेश प्रसाद ने कहा कि कोई भी लोग किसी तरह की अफवाह में नहीं आएं. इसी तरह, मानगो के न्यु पुरुलिया रोड पर इंडेन गैस एजेंसी में भी शुक्रवार को भीड़ नहीं रही. कहा जा रहा है कि लोगों के बीच अफवाह फैल गई थी कि गैस की किल्लत हो गई है. इसी वजह से लोग परेशान हो गए थे और गैस एजेंसी के दफ्तरों में भीड़ जुटने लगी थी.