मानगो मेयर सुधा गुप्ता का ऐतिहासिक कदम , बड़ा हृदय दिखाते हुए सभी सरकारी सुविधा को किया वापस , वेतन को करेंगी मुख्यमंत्री कोष में जमा
सर्च न्यूज: सच के साथ: मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने दिल की आवाज सुनकर सभी सरकारी सुविधाओं को वापस करने का निर्णय लिया है और अपना वेतन मुख्यमंत्री कोष में जमा करने का फैसला किया है। यह कदम उनकी सादगी, जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मानगो के लोगों के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है। सुधा गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही मानगो के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया है, और उनके इस निर्णय ने मानगो के लोगों के दिलों में एक नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने अपने फैसले में कहा, “मैं मानगो के लोगों की सेवा करने के लिए चुनी गई हूं, न कि अपने लिए सुविधाएं जुटाने के लिए। मैं चाहती हूं कि मेरे इस कदम से अन्य जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरणा मिले और वे भी जनहित में काम करें।” सुधा गुप्ता के इस निर्णय की चारों ओर प्रशंसा हो रही है l
मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा जारी किए गए पत्र में निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:-
सरकारी वाहनों की वापसी: सभी सरकारी वाहनों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।-
मानदेय का परित्याग: मेयर ने स्वेच्छा से अपने मानदेय को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया है।-
कार्यालय व्यवस्था: मेयर का कार्यालय साधारण और सादगीपूर्ण होगा, किसी भी प्रकार की विशेष व्यवस्था की आवश्यकता नहीं है।- अनावश्यक खर्च पर रोक: जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, केवल जनहित के लिए विकास कार्यों में टैक्स पेयर्स के पैसे का उपयोग हो।-
सादगी से कार्यक्रम गुलदस्ता परिपाटी बंद हो: नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम सादगी से हों, गुलदस्ता देने की परिपाटी खत्म की जाए, इसके बदले किताब देने की परिपाटी शुरू की जा सकती है।



