March 29, 2026

मानगो थाना में घुसकर बवाल करनेवालों पर हो सख़्त कार्रवाई

IMG-20251215-WA0017

● जदयू प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी को सौंपा ज्ञापन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में आज सिटी एसपी को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू समेत कई जिला एवं महानगर के पदाधिकारी मौजूद थे. ज्ञापन के माध्यम से मानगो थाना परिसर में घुसकर पुलिस पदाधिकारियों पर हमला करने, मानगो थाना कार्यालय में तोड़फोड़ करने तथा परिसर में स्थित मंदिर व पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त किए जाने की गंभीर घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गई.
जदयू नेताओं ने कहा कि थाना जैसे सुरक्षित माने जानेवाले स्थान में इस प्रकार की घटना न केवल कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है, बल्कि इससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल भी उत्पन्न होता है. धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया जाना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता.
पार्टी की ओर से सिटी एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान करने तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई. इस दौरान जदयू जिला सचिव मृत्युंजय सिंह, विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, ममता सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह, मृत्युंजय शर्मा, विकाश रजक, अर्जुन यादव, राकेश कुमार, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मुश्ताक अहमद, ममता ठाकुर, महुआ चक्रवर्ती, सपना टांडी, उषा देवी, उम्रावती देवी, मीना देवी, मंजू सिन्हा, संजू देवी एवं बॉबी देवी उपस्थित रहीं.

You may have missed