मारवाड़ी महिलाओं ने की गणगौर पूजा, शाम को विसर्जन
जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा द्वारा मानगो स्वर्णरेखा नदी पर आयोजित गणगौर महोत्सव में समाज की महिलाओं ने सामूहिक गणगौर विर्सजन किया. सम्मेलन के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि यह पूजा चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को होती है. इस दिन कुंवारी कन्या और सुहागन महिलाएं व्रत रखती है. माता पार्वती और साथ भगवान शिव की पूजा करती है.
महिलाएं राजस्थानी परिधान से सजधज कर सामूहिक गणगौर विसर्जन में शामिल हुईं. समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई समाज की महिलाओं ने अपने-अपने गणगौर एवं जंवारा का नदी में विसर्जन किया. साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनाईं. शाखा की 300 बयावली बेटियों एवं बहुओं को शाखा की तरफ से उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महामंत्री बबलु अग्रवाल, कोषाध्य्क्ष सन्नी संघी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, ओम प्रकाश रिंगसिया, विजय आनंद मूनका, संतोष अग्रवाल, अरुण बाकरेलवाल, लालचंद अग्रवाल, दीपक पारीक, अंशुल रिंगसिया, रमेश मूनका, अशोक गुप्ता, निर्मल पटवारी, दीपक चेतानी, सांवरमल अग्रवाल, सीताराम देबुका, कमल अग्रवाल, पुनीत कावंटिया, रमेश मूनका, बजरंग अग्रवाल, राहुल चौधरी, रोहित अग्रवाल, कुशल गनेड़ीवाल, विकास काउंटिया, मनोज अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे.
