May 8, 2026

गणगौर पूजन में 80 परिवार की महिलाएं हुईं शामिल

IMG-20260321-WA0004

सीतारामडेरा शिव दुर्गा मंदिर में मारवाड़ी सम्मेलन का आयोजन

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन, भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं. सीतारामडेरा, भालूबासा, भुइयांडीह और एग्रिको सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 80 परिवार की महिलाओं ने पूजा में शामिल हुईं. शाखा द्धारा पूजन में शामिल सभी माताओं, बहनों और बेटियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया.
शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया ने महिलाओं के उत्साह को देखते हुए कहा कि गणगौर माता के आशीर्वाद से अगले वर्ष ‘सिंधारा’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. शाम को भगवान ईसर और गौरा माता की प्रतिमाओं का ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ विसर्जन स्वर्णरेखा नदी के तट पर किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया, सचिव मालीराम अग्रवाल, डॉ विनोद अग्रवाल, जगदीश मुनका, रामावतार बेगराजका, रामअवतार पटवारी, पवन अग्रवाल, किशन चौधरी, पवन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, श्रीराम सरोज, मुरारी लाल गोयल, नवीन अग्रवाल, मनोज खेमका, सुरज्ञान डंगबाजिया, रामरतन खंडेलवाल, विकास अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, कमल खेमका. कैलाश छावछरिया, संजय मोदी, नारायण अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि का योगदान रहा.

You may have missed