मारवाड़ी सम्मेलन का निर्णय : 4 को खेलेंगे सामूहिक होली
साकची इकाई की बैठक, शाम को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा की होली महोत्सव को लेकर कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें रूपरेखा तय की गई. बताया गया कि भद्रा और चंद्र ग्रहण को देखते हुए पंचांग देखकर पंडितों से ली गई राय के अनुसार बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये.
शाखा महामंत्री बबलू अग्रवाल ने बताया कि डांडा रोपण 1 मार्च को संध्या 4 बजे साकची आमबगान मैदान में होगा. साथ ही होलिका दहन 2 मार्च को मध्य रात्रि 1.30 बजे साकची आमबगान मैदान में एवं सामूहिक होली
छारंडी 4 मार्च को एवं इसी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 6 बजे से साकची धालभूम क्लब में आयोजित होगा. बैठक का संचालन सन्नी संघी एवं धन्यवाद ज्ञापन बबलु अग्रवाल ने किया. बैठक में शाखा अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, महामंत्री बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, सीताराम देबुका, मुरारीलाल अग्रवाल, निर्मल पटवारी, दीपक चेतानी, कुशल गनेड़ीवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, राहुल चौधरी, प्रमोद खन्ना, नरेश सिंघानिया, बिमल जालान, गिरधारी खेमका, भोला चौधरी, बसंत जोशी, दीपक जोशी, रवि जोशी, अमित शर्मा, मंजू खंडेलवाल, राखी अग्रवाल, खुशबू कांउटिया, निशा सिंघल, अनिता अग्रवाल आदि मौजूद थे.

