February 11, 2026

महाराणा की पुण्यतिथि शौर्य दिवस के रुप में मना

IMG-20260120-WA0003

मेरिन ड्राइव चौक पर करणी सेना ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना परिवार द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने मेरिन ड्राइव चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति को नमन किया. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर संगठन के कमलेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हरि सिंह राजपूत, मोहित सिंह, रंजन सिंह, लवकेश सिंह, राधेश्याम, बलराम, मनोज, मधु सिंह, प्रमोद, कृष्णा, उदय, राजकुमार सिंह, अभय सिंह, कृष, रोहित, श्रवण, आशीष, अभिषेक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विश्व हिन्दू परिषद ने भी दी श्रद्धांजलि

विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की ओर से आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर विहिप के सिंहभूम विभाग के मंत्री अरूण सिंह, जमशेदपुर महानगर के मंत्री चन्द्रिका भगत, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, दुर्गावाहिनी संयोजिका ज्योत्स्ना सरकार, गौ रक्षा प्रमुख मनीष सिंह, हिंदूपीठ के महासचिव दिलजय बोस उपस्थित रहे.