महिला-बच्चों ने जमकर की मस्ती, मिला पुरस्कार
तैलिक साहू महासभा के वनभोज में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा
जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में सिदगोड़ा सोन मंडप में पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने किया. समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू तथा प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष अरुण साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए. विधायक पूर्णिमा ने कहा कि समाज हित के साथ-साथ राष्ट्रीय हित को भी प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने महादानवीर भामाशाह के जीवन और उनके त्याग एवं सेवा भाव पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही.
समारोह के दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया. बच्चों ने भामाशाह की जीवनी पर भाषण प्रस्तुत किए, वहीं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे खेल आकर्षण का केंद्र रहे. बाद में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों का स्वागत पप्पू साव, संचालन चंदन काशी तथा धन्यवाद ज्ञापन सुरेश कुमार ने किया. मौके पर पप्पू साहू, सुरेश कुमार, शिवलोचन शाह, कंचन देवी, आनंद गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, आदित्य धनराज शाह, पूजा साहू, सीमा साहू, श्वेता साहू, सुदामा साहू, अवधेश कुमार, पिंटू साहू, अशोक साह, शैलेन्द्र कुमार, प्रह्लाद कुमार, कन्हैया मास्टर, आनंद गुप्ता, राजेश प्रसाद, श्रवण कुमार, कमलेश साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
