May 12, 2026

गांधी के परिजनों से मिल मथारु ने जताया ढांढ़स

IMG-20260119-WA0001

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू आज शहर के उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण की घटना के बाद आज उनके परिवार से मिल कर ढांढस बंधाया और विश्वास व्यक्त किया के जिला प्रशासन जी तोड़ मेहनत कर कैरव गांधी को अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करेगी और कैरव की सकुशल वापसी सुनिश्चित करेगी.
श्री मथारू ने गांधी परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर कहा कि पूरे समाज की संवेदना आप लोगों के साथ है. हर कोई दुआ कर रहा है कि जल्द से जल्द कैरव अपने घर पहुंच जाएं. श्री मथारू ने जिला प्रशासन से कहा कि कैरव के सकुशल वापसी के लिए हर संभव उपाय किये जाएं, झारखंड सरकार इस विषय पर गंभीर है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे. जिला प्रशासन एक बेहतरीन रणनीति से कार्य करते हुए इस तरह के अपराध को खत्म करने की दिशा में सटीक कार्य करेगा.

You may have missed