March 10, 2026

महिलाओं के बिना समाज और देश की प्रगति संभव नहीं

IMG-20260308-WA0009

महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सदर ब्लॉक करनडीह के प्रांगण में जेएसएलपीएस का जिलास्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस के सभी प्रखंड से उत्कृष्ट कार्य कर रहे कैडर को सम्मानित भी किया गया और महिला दिवस पर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सदर ब्लॉक करनडीह परिसर में गरिमा केंद्र (जीआरसी) का उद्घाटन किया.
जीआरसी केंद्र के माध्यम से प्रखंडस्तरीय घरेलू हिंसा के शिकार, महिला उत्पीडऩ के शिकार को परामर्श, रेफरल सेवा, क़ानूनी सहायता और सभी प्रकार के हिंसा के खिलाफ इंसाफ दिलाने में सहयोग के साथ-साथ सुरक्षित आश्रय भी प्रदान की जाएगी. वहीं दूसरी और जमशेदपुर प्रखंड के छोटा गोविंदपुर आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री कालिंदी शामिल हुए. उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं के बिना समाज और देश की प्रगति संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है. उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढक़र समाज का नेतृत्व करने का आह्वान किया.