February 26, 2026

मित्र वह है जो अपने मित्र को सही दिशा प्रदान करें

IMG-20260226-WA0003

गोलमुरी में भागवत कथा का सातवां दिन, कल होगा विश्राम

जमशेदपुर : गोलमुरी मनिंदर टावर में चल रहे भागवत कथा के सातवें दिन आचार्य सुरेश चन्द्र शास़्त्री ने सुदामा चरित्र, कुरूक्षेत्र लीला, श्री कृष्ण उद्धव संवाद, भगवत कथा सार, कथा विश्राम का वर्णन किया. कृष्ण और सुदामा की मित्रता की महिमा का गुणगान करते हुए आचार्य ने कहा कि सुदामा चरित्र हमें जीवन में आई कठिनाइयों का सामना करने की सीख देता है. उन्होंने कहा कि अपने मित्र का विपरीत परिस्थितियों में साथ निभाना ही मित्रता का सच्चा धर्म है. मित्र वह है जो अपने मित्र को सही दिशा प्रदान करे, जो कि मित्र की गलती पर उसे रोके और सही राह पर उसका सहयोग दे.
आचार्य ने कथा विश्राम का वर्णन में कहा कि भागवत कथा का विश्राम आत्मा को परमात्मा से जोडक़र, जीवन जीने की सही दिशा दिखानेवाली एक भक्तिमय प्रक्रिया है. इस पावन प्रसंग के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. कथा के बीच-बीच में भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया. कल, आठवें दिन गुरूवार 26 फरवरी को सुबह प्रात: 9 बजे से हवन और शाम 5 बजे से फूलों की होली होगी. उक्त आठ दिवसीय आयोजन गोलमुरी के चम्पा-रतन अग्रवाल (गोयल परिवार) द्धारा अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर किया गया. मौके पर पार्वती देवी, रतन अग्रवाल, चम्पा अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, माधव अग्रवाल सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे.