April 21, 2026

जेसीएएस द्वारा ‘नया आयकर अधिनियम’ पर स्टडी सर्कल मीटिंग

IMG-20260225-WA0015

● जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी की पहल

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी (जेसीएएस) द्वारा “मास्टर सीरीज़ ऑन न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025” के अंतर्गत आरएमसीई लाइब्रेरी में स्टडी सर्कल मीटिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया. यह कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष मूनका के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें सचिव शिव कुमार चौधरी की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम का उद्देश्य नए आयकर अधिनियम तथा वित्त विधेयक में प्रस्तावित परिवर्तनों के व्यावहारिक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा करना था, जिससे पेशेवर अपने दैनिक कार्य में इन परिवर्तनों को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें.
प्रथम तकनीकी सत्र में जगदीश खंडेलवाल ने वित्त विधेयक में प्रस्तावित प्रमुख परिवर्तनों का विश्लेषणात्मक अवलोकन प्रस्तुत किया. उन्होंने कर संरचना, छूट एवं कटौतियों में संशोधन, अनुपालन प्रक्रियाओं में सुधार, आकलन एवं अपील प्रणाली में परिवर्तन तथा पेशेवर प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की.
द्वितीय सत्र में बिनोद सरायवाला ने नए आयकर अधिनियम अंतर्गत टीडीएस एवं टीसीएस से संबंधित प्रावधानों तथा हालिया संशोधनों पर प्रस्तुति दी. उन्होंने संशोधित दरों, समय-सीमाओं, दंड एवं ब्याज प्रावधानों, रिपोर्टिंग आवश्यकताओं तथा व्यावहारिक चुनौतियों पर उदाहरण सहित प्रकाश डाला.
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में गोपाल हरलालका, किशन चौधरी, मनीष केडिया, सुगम सरायवाला, विनीत मेहता, आनंद अग्रवाल, महेश अग्रवाला, रमेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन सुगम सरायवाला ने किया.

You may have missed