February 11, 2026

मंदिर निर्माण में आ रही बाधा को दूर कर कार्य शुरु करें

IMG-20260108-WA0008

जुगसलाई पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष, जैन मंदिर का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने जुगसलाई में एम. ई. स्कूल रोड जुगसलाई में निर्माणधीन जैन मंदिर का स्थल निरक्षण करके मंदिर निर्माण में हो रहे अवरोध को समाप्त करके जल्द कार्य सम्पन्न कराने का जमशेदपुर जिला प्रशासन को निर्देश दिया. ज्ञात हो कि जुगसलाई में 7 दशक पुराना जैन मंदिर था जिसका पुनर्निर्माण कराया जा रहा था जिसमें स्थानीय लोग के द्वारा विवाद के बाद कार्य बाधित था.
श्री मथारू ने मंदिर स्थल का निरीक्षण के उपरान्त अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी समद, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी के साथ एक बैठक कर मंदिर विवाद में कागजात का जांच कर विवाद निपटारे का निर्देश दिया. अधिकारियों ने उपाध्यक्ष श्री मथारु को आश्वस्त किया के दोनों पक्ष के साथ जल्द बैठक कर विवाद समाप्त कराया जाएगा. इस अवसर पर श्री श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ के कमल कुमार जैन, नरेंद्र कुमार जैन, कमल कुमार गोलछा, राजकुमार जैन, हेमेंद्र जैन, धर्म चंद जैन एवं जैन समाज के प्रबुद्ध शामिल थे.