March 7, 2026

मंगलपाठ में शामिल होंगी 1500 से अधिक महिलाएं

IMG-20260307-WA0017

साकची धालभूम क्लब मैदान में जीण माता का उत्सव 17 को

जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान में श्री जीण माता परिवार का वार्षिक महोत्सव आगामी 17 मार्च को मनाया जायेगा. कोलकाता के कारीगरों द्धारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा. इस वर्ष भी दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी. मंगलपाठ में 1500 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी. पाठ का कूपन वितरण कार्य शुरु है.
मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका शहर आएंगी. साथ ही शाम के भजनों के लिए आमंत्रित कलाकारों में जयपुर से रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी आएंगे. साज पर कोलकाता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल टीम रहेगी. अनुष्ठान का मंच संचालक स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल करेंगें. महोत्सव का मुख्य आकर्षण सूरत और जयपुर के कलाकारों द्धारा माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा, जीण शक्ति मंगल पाठ, अखंड ज्योत, जीण रसोई आदि होगा. आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका, संस्थापक शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, सुनील देबूका, राजकुमार रिंगसिया, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, लखन मूनका, जगदीश खेमका, बजरंग चौधरी, गोपाल अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना आदि सक्रिय हैं.