March 29, 2026

मूल्य आधारित राजनीति के पुरोधा थे पंडित दीनदयाल

IMG-20260211-WA0002

भाजपा महानगर ने मनाई पुण्यतिथि

hemkund-public-school

जमशेदपुर : भाजपा महानगर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया. पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में साकची जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. इस दौरान बरकट्टा के विधायक अमित यादव, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद समेत पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया.
मौके पर डा. गोस्वामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय राजनीति में मूल्य आधारित आचरण, नैतिकता और राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ थे. उनका संपूर्ण जीवन सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के प्रतीक है. मात्र 15 वर्षों के सक्रिय राजनीतिक जीवन में पंडित दीनदयाल ने जनसंघ को अखिल भारतीय स्वरूप दिया, उसे वैचारिक आधार प्रदान किया और कार्यकर्ताओं में मातृभूमि की सेवा का आजीवन संकल्प जगाया. बरकट्टा के विधायक अमित यादव ने कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करनेवाले पंडित उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया. मौके पर सुधांशु ओझा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव सहित अन्य मौजूद थे.

You may have missed