February 11, 2026

मून फैमिली को मिला ओवरआल चैंपियन का खिताब

IMG-20251215-WA0012

● एस डी एस एम स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह

जमशेदपुर : एस डी एस एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन टेल्को के सुमंत मूलगाँवकर स्टेडियम में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का प्रारंभ फैमिली सन, मून, ट्री, क्लाउड, माउंटेन और फायर द्वारा मार्च पास्ट के साथ हुआ. छह फैमिली के सर्वश्रेष्ठ धावको द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित किया गया. विद्यालय के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने रंग-बिरंगे गुब्बारे को आकाश में उड़ाकर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया और उप‌स्थित सभी का अभिवादन करते हुए छात्रों को खेल का महत्व बताया. कहा कि खेल हमें किताबी ज्ञान के अतिरिक्त, अनुशासन, समर्पण एवं खेल के प्रति स‌द्भावना सीखाता है. साथ ही छात्रों को प्रेरित करते हुए जीत को विनम्रता के रूप में और हार को अनुग्रह के रूप में स्वीकार करने की सीख दी.
कक्षा 5 ठीं एवं 6 वीं के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर मनमोहक एवं आकर्षक टोबेटिक योगा प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. विभिन्न वर्गों से कई प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गयी.
अध्यक्ष एवं प्राचार्या ने सफल खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इसमे ओवरआल चैंपियन (विजेता)-मून व उपविजेता ट्री और माउंटेन फैमिली. सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार सुपर सीनियर बॉयज-आदित्य रंजन व सुपर सीनियर गर्ल्स-शिखा कुमारी. सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार सीनियर बॉयज-मनमोहन कुमार भट्टमिश्रा व सीनियर गर्ल्स-अस्तुति सलोनी रहीं. सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार जूनियर बॉयज-ओमकार नंदा व जूनियर गर्ल्स-यशमिता सोरेन रहीं. सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट के लिए क्लाउड फैमिली को पुरस्कृत किया गया.