February 24, 2026

मोटिवेटर वर्कशॉप में मिली सीपीआर तकनीक की जानकारी

IMG-20260223-WA0012

टीम पीएसएफ के अरिजीत ने दी ट्रेनिंग

जमशेदपुर : जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सभागार में भीवीडीए द्वारा 6 माह तक चलनेवाले प्रति रविवार, रक्तदान जागरूकता, रक्त के अवयव एवं अन्य कई विषयों को लेकर मोटीवेटर वर्कशॉप के 12 वें बैच का संचालन हो रहा है. प्रशिक्षण के दौरान आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) द्वारा पुरा दिन व्यापी प्राथमिक सहायता, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, कैसे किसी घायल को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाना, सीपीआर तकनीक, डुबते हुए को बचाने, जलना, झुलसना, हड्डियों का टुटना, प्राथमिक सहायता, स्ट्रेचर ड्रिल, एंबुलेंस लोडिंग, रेस्क्यू ट्रिक्स अन्य कई विषयों पर प्रेजेंटेशन सह लाइव डेमो प्रदान किया गया.
इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश से लोगों को अवगत कराना था. बताया गया कि किसी भी घायल को गोल्डन आवर में हम कितना जल्द नजदीकी, स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा सके. ताकि समय रहते हम सबों की तत्परता से, कम से कम साधनों, कम से कम समय पर, समय रहते उसे इलाज कराने की स्थिति में लाकर डॉक्टर को सुपूर्द कर सकें.
उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को काफी सराहा. प्रशिक्षण की प्रमुखता, लड़कियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. सभी के बीच प्रशिक्षण से जुड़े कई सवाल जवाब किया गया. सही जानकारी साझा करने वाले को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, भीवीडीए के फाउंडर सुनील मुखर्जी, महासचिव कमल कुमार घोष, कुमारेस हाजरा, मोहम्मद दानिश, उत्तम कुमार गोराई आदि शामिल रहे.