March 13, 2026

मुख्य मार्गों से हटाए वाहनों के पार्किंग व भवन निर्माण सामग्रियां

IMG-20260311-WA0006

जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा का प्रतिनिधिमंडल मिला एसडीएम से, रखी मांगें

जमशेदपुर : जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का प्रतिनिधिमंडल धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर जमशेदपुर में होनेवाले रामनवमी उत्सव के निमित सभी विषयों पर चर्चा की. समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि शहर में लगभग 190 स्थानों में रामनवमी महोत्सव के अलावा 16 स्थानों पर वसंती दुर्गापूजा एवं दोमुहानी घाट सोनारी और स्वर्ण रेखा घाट साकची मे चैत्री छठ महापर्व होगा. शहर के 12 विसर्जन घाट पर 28 मार्च को रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन होगा जबकि 21 मार्च को स्वर्ण रेखा घाट, साकची एवं दोमुहानी घाट सोनारी मे मारवाड़ी समाज की महिलाए गणगौर पूजन करेंगीं. विहिप के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि रामनवमी अखाड़ा विसर्जन हेतु लाइसेंस की प्रक्रिया सरल होनी चाहिए. कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा का पूजन स्थल को अतिक्रमण मुक्त करायें.
समिति ने अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की कि पहले से बेहतर विसर्जन घाट बनाया जाए एवं छठ महापर्व के दिन नदी घाट की बेहतर साफ-सफाई के साथ उस दिन नदी डैम से पानी छोड़ा जाए. साथ ही सडक़ों के ऊपर तारों का जो जाल बिछ गया है इसमें रामनवमी के बड़े बड़े झंडे को लेकर जाने से परेशानी होगी, इसका निवारण किया जाये. सडक़ के मुख्य मार्ग कार पार्किंग और निर्माण के सामान के कारण बाधित न हो ताकि रामनवमी समिति आराम से विसर्जन कर सके. मौके पर महासचिव प्रवीण सेठी, सचिव विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष दिलजय बोस, बंजरग दल संयोजक चंदन दास भी मौजूद थे.

You may have missed