March 29, 2026

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में 463 आवेदन स्वीकृत, 311 लाभान्वित

IMG-20251214-WA0001

आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

hemkund-public-school

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आइटीडीए, कल्याण विभाग एवं जेटीडीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. इस अवसर पर जानकारी दी गई कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 1,47,348 आवेदनों में से 1,40,975 बच्चों को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जा चुका है. बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 23 हजार से ज्यादा आवेदनों में से 8435 बच्चों को छात्रवृत्ति राशि दी गई है. उपायुक्त ने शेष आवेदकों को भी प्राथमिकता पर रखते हुए भुगतान सुनिश्चित करने को कहा. वहीं, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में स्वीकृत 463 आवेदनों में से 311 लाभुकों को बकरा, सुकर, कुक्कट आदि वितरित किए गए हैं, शेष लाभुकों को शीघ्र लाभान्वित करने को कहा गया.
बैठक में आधारभूत संचरना निर्माण से जुड़े कब्रिस्तान एवं जाहेर स्थान घेराबंदी, जाहेरस्थान निर्माण, आदिवासी संस्कृति कला केन्द्र, मांझी, मानकी मुंडा भवन, धुमकडिय़ा भवन निर्माण आदि योजनाओं में भी प्रगति की समीक्षा की गई. लंबित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने समेत गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया. सभी विभागों को नियमित प्रगति रिपोर्ट देने और लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए. बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

You may have missed