March 30, 2026

नशा को नकार भविष्य संवारें छात्र : डालसा सचिव

IMG-20260111-WA0012

● एलबीएसएम कॉलेज में नशा उन्मुलन जागरूकता कार्यक्रम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : नेशनल लिगल सर्विस ऑथोरिटी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा उन्मुलन अभियान के तहत एलबीएसएम कॉलेज करनडीह में नशा उन्मुलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सिविल जज (सीनियर डिवीज़न) कुमार सौरभ त्रिपाठी मौजूद रहे. इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि नशा आज समाज के लिए अभिशाप बन गया है. इसकी गिरफ्त में युवा पीढ़ी तेजी से आ रही है. जिसके कारण समाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है. उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि नशा एक दलदल है. इसकी गिरफ्त में आने से कैरियर चौपट हो जाता है. इसलिए इस दलदल से बचें तथा अपना भविष्य संवारें. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे नशा के शिकार लोगों को मित्रवत भाव से इसके दुष्परिणाम से अवगत कराएं तथा मुख्य धारा में लौटने की अपील करें.
कॉलेज के प्राचार्य समेत अन्य गुरूजनों से भी छात्रों से अभिभावक तुल्य व्यवहार करते हुए उनका भविष्य संवारनें में भूमिका निभाने की अपील की. इससे पहले डालसा सचिव ने कॉलेज के वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार अविचल ने डालसा की ओर से चलायी जा रही गतिविधियों की सराहना की तथा छात्रों से नशीले पदार्थों से दूरी बनाने की अपील की. कार्यक्रम में प्रो. एचपी शुक्ला, प्रो. विनोद कुमार, राम प्रवेश सिंह समेत डालसा के अधिकार मित्र मौजूद रहे.

You may have missed