March 22, 2026

‘नानी बाई रो मायरो’ कथा हेतु बांटी गयी जिम्मेवारी

IMG-20260322-WA0008

कथावाचिका जया किशोरी 31 को आएंगी शहर

जमशेदपुर : नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा आगामी 31 मार्च से तीन दिवसीय धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन साकची बोधी मंदिर मैदान में किया जाएगा. इसके लिये प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी शहर आएंगी. कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी बांटी गई. इस क्रम में नेहा सोंथालिया, मेघा चौधरी, कृतिका गुप्ता, रिंकी भालोटिया, विजय लक्ष्मी भालोटिया व स्नेहा अग्रवाल को पंडाल में श्रद्धालुओं को बैठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई.
तीनों दिन पूजा और व्यवस्थाओं की देखरेख समीर दिवान, अजय खेमका, अजय अग्रवाल करेंगे. पंडाल निर्माण की देखरेख कैलाश सरायवाला, राम रतन कांवटिया, अनिल नरेडी करेंगे, जबकि पंडाल की विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी अनिल नरेडी, रोहित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी को सौंपी गई है. बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार चंदूका ने बताया कि कथा में प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन प्रवेश पास के माध्यम से ही होगा. बैठक में राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया आदि उपस्थित थे.