नई महिला सदस्य का परिचय एवं अभिनंदन
● सैन्य मातृशक्ति का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह
जमशेदपुर : सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर द्वारा जुबिली पार्क में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित निभाई. इसका आयोजन संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह के नेतृत्व में हुआ. बैठक के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां सैन्य मातृशक्ति के बैनर तले मिली. बैठक का शुभारंभ भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्य का परिचय एवं अभिनंदन किया गया. संगठन की महामंत्री विनीता सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यो से अवगत कराया. विषय प्रवेश कराते हुए भावना सिंह ने संगठन शक्ति की सृदृढता के लिए प्रयास एवं उपाय पर प्रकाश डाला. कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य ही वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है.
बैठक का उद्येश्य सभी पुरानी एवं नई बहनों का मिलन सह परिचय एवं सैन्य संस्कारों से नागरिक परिवेश के लोगों को अवगत कराने का एक छोटा सा प्रयास था. इस अवसर पर कई तरह के खेल व प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ. धन्यवाद ज्ञापन अनुपम सिंह ने किया. कार्यक्रम में पूनम, पिंकी, कंचन सिंह, रेखा शर्मा, पूनम सिन्हा, शर्मिला सिंह, श्वेता रानी, पूनम, रूबी सिंह, विनीता सिंह, पूनम, अंजू सिंह, मंजू देवी, कंचन सिंह, अनुपमा सिंह, अंजू सिंह, भावना सिंह, ज्ञांती रे, शर्मिला सिंह, पूनम सिन्हा एवं सैन्य मातृशक्ति उपस्थित रही.

