March 28, 2026

नेताजी का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी देती है प्रेरणा : मंगल

IMG-20260124-WA0004

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर प्रखंड के हलुदबनी स्थित सुभाष चंद्र मिलन संघ में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. विधायक ने कहा कि नेताजी का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी हर भारतीय को प्रेरणा देता है. उनका अमर वाक्य “तुम मुझे ख़ून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” आज भी हर भारतीय के दिलों में देशप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित करता है. मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा और जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक भी उपस्थित थे.

hemkund-public-school

You may have missed