May 12, 2026

जिले के कांग्रेसियों ने नेताजी को किया याद

IMG-20260124-WA0005

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय बिस्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को अंग्रेजों के गुलामी से स्वतंत्रता दिलाने के लिए मजबूती से संघर्ष किया, आजाद हिंद फौज का गठन किया. उन्होंने नारा दिया कि “तुम मुझे खुन दो, मै तूझे आजादी दुंगा”, “अंग्रेजों भारत छोडों” जैसे हुंकार से भारतीयों को आंदोलित किया. आज हम सबों को उनके बताए पदचिन्ह पर चलना चाहिए. इस अवसर पर अमरजीत नाथ मिश्रा, राजीव मिश्रा, राकेश साहू, शफी अहमद खान, कमलेश कुमार पाण्डेय, रंजीत सिंह, रजनीश सिंह, नलिनी सिन्हा, नवनीत मिश्र, अमित श्रीवास्तव, रविन्द्र मौर्या, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, फिरोज खान, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed