NEWS : Harivansh Rajyasabha Member : हरिवंश नारायण सिंह फिर से बने राज्यसभा सांसद
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया मनोनीत
नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए नामित किया है. हरिवंश नारायण सिंह का नाम भारतीय राजनीति और पत्रकारिता दोनों क्षेत्रों में सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने लंबे समय तक मीडिया जगत में सक्रिय रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई और बाद में राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वर्तमान में वे राज्यसभा के उपसभापति के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं.
राष्ट्रपति द्वारा उनका दोबारा मनोनयन उनके अनुभव, निष्पक्ष छवि और संसदीय कार्यों में योगदान को देखते हुए किया गया है. इससे राज्यसभा की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है. उनके पुनर्नियुक्ति पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसे उनके कार्यों की सराहना और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है.

