March 29, 2026

निर्माणाधीन सडक़ का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक मंगल

IMG-20260202-WA0000

परसुडीह-गोविंदपुर रोड निर्माण में बाधा बनी पाइपलाइन को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसुडीह से गोविंदपुर तक 18 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बन रही सडक़ के निर्माण कार्य का आज विधायक मंगल कालिंदी ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि राहरगोड़ा चौक और गदरा वाशिंग सेंटर के पास दो स्थानों पर मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है. इसकारण न केवल जलापूर्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि बन रही नई अलकतरा (पिच) रोड को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है.
विधायक ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार और जूनियर इंजीनियर भागीरथ रामानी को कार्यस्थल पर बुलाया. उन्होंने दोनों अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का गहन निरीक्षण किया और सख्त लहजे में कहा कि सडक़ के फाइनल पिचिंग कार्य से पहले पाइपलाइन को हर हाल में दुरुस्त किया जाए. विधायक ने संवेदक को भी निर्देश दिया कि पाइपलाइन की मरम्मत होते ही सडक़ का काम तेजी से पूरा करें ताकि स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानियों से जल्द निजात मिल सके. निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और झामुमो कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

You may have missed