March 29, 2026

निर्मल भारद्वाज की पुण्यतिथि पर 60 यूनिट रक्तदान

IMG-20251215-WA0007

जुगसलाई राणी सती दादी मंदिर

hemkund-public-school

जमशेदपुर : श्री राणी सती सत्संग समिति, जुगसलाई के तत्वावधान में समिति के संस्थापक सदस्य स्व. निर्मल भारद्वाज की पुण्यतिथि पर श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया एवं समिति के अन्य सदस्यों ने किया. इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है. कार्यक्रम में स्व. भारद्वाज के परिजन भी उपस्थित रहे.
शिविर के संयोजक कमल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि ने स्व. भारद्वाज की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम एवं वीबीडीए के सदस्य तरुण कांति घोष, कौशिक रॉय, आशीष अग्रवाल सहित ब्लड बैंक की डा. कुमारी शांभवी, श्रीदीप साहा, आदित्य कुमार, रश्मि श्रीवास्तव, अभिषेक धर, शाहिद मुखी, शाहिद खान सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे. राणी सती सत्संग समिति की महिलाओं का भी आयोजन में योगदान रहा. धन्यवाद ज्ञापन बैजनाथ शर्मा ने किया.

You may have missed