March 29, 2026

नये का स्वागत व पूर्व छात्रों को दिया डिग्री सर्टिफिकेट

IMG-20251213-WA0003

रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में समारोह आयोजित

hemkund-public-school

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सत्र 2025-27 के नये विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह ‘दीक्षारंभ’ और भूतपूर्व विद्यार्थियों को डिग्री सर्टिफिकेट देने हेतु ‘दीक्षांत समारोह’ का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया. आयोजन में विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ उन्हें महाविद्यालय के नियम, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली, सिलेबस इत्यादि की जानकारी पीपीटी पे्रजेंटेशन द्वारा दी गई. व्याख्याताओं ने एकेडमिक गतिविधियों के साथ-साथ कॉलेज के विभिन्न सेल और विद्यार्थियों को मिलने वाले सुविधाओं को भी बताया.
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अमृता सुरेन तथा धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी इंचार्ज डॉ. गंगा भोला ने किया. प्राचार्या डा. कल्याणी कबीर ने कहा कि कॉलेज के लिए हर छात्र विशिष्ट है और निश्चित रूप से कॉलेज प्रांगण में विद्यार्थियों में क्षमता और प्रतिभा समृद्ध होगी. मौके पर पूर्व विद्यार्थियों में डिग्री सर्टिफिकेट का वितरण किया गया और उन्होंने नये विद्यार्थियों के बीच अपने शैक्षणिक अनुभवों को साझा किया. इसके आयोजन में स्टूडेंट काउंसिल सदस्य मीतू कैबर्त, प्रिया सौरभ, संजीत बंदिया, विवेक दौराइबुरू, दीपक कुमार, रूपेश कुमार ज्योतिष की भूमिका महत्वपूर्ण रही. नये विद्यार्थियों ने भी अपना परिचय और अपनी रुचि की जानकारी दी.

You may have missed