October 19, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

1000265461-768x447

सर्च न्यूज़ सच के साथ – झारखंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई है। बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, जामताड़ा और रांची में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और जोरदार बारिश की चेतावनी दी गई है।गुरुवार को जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में सुबह से धूप-छांव का मौसम रहा, जबकि कई इलाकों में झमाझम बारिश और कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं मिली।मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त को झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। सुबह झंडोत्तोलन के समय बारिश की संभावना कम है, लेकिन दोपहर बाद कई जिलों में तेज बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।रांची, खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में येलो अलर्ट जारी किया गया है।